जेल में कैसे हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या, जवाब दे याेगी सरकारः धर्मेंद्र यादव

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 01:22 PM (IST)

बदायूं(राहुल सक्सेना)-जेल में हुई माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या पर समाजवादी पार्टी ने याेगी सरकार पर तीखा हमला बाेला है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि योगी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि मुन्ना भजरंगी की हत्या का सरकार जवाब दे। 

बदायूं के सांसद और मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव अपने दो दिवसीय दौरे पर बदायूं पहुंचे हैं। अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में थी तब बीजेपी ने विपक्ष में रहकर कानून व्यवस्था काे बड़ा मुद्दा बनाकर हमें बदनाम किया था। जब से प्रदेश में योगी की सरकार बनी है तब से यहां की कानून व्यवस्था बद से बद्तर हो गई है। 

उत्तर प्रदेश का कोई जिला ऐसा नहीं है जहां बड़ी-बड़ी वारदातें न हो रही हों, क्योंकि योगी को इस व्यवस्था की समीक्षा करने की फुर्सत ही नहीं है। जो डॉयल 100 की व्यवस्था थी वो भी खराब हो गयी है। सच ताे ये ही याेगी प्रदेश काे संभाल ही नहीं पा रहे हैं।

माफिया डॉन की हत्या पर उन्हाेंने कहा कि मुन्ना भजरंगी की पत्नी ने कुछ दिन पहले ही अपने पति की हत्या करने का आरोप stf पर लगाया था तो सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। कानून व्यवस्था के नाम पर निर्दोषाें के साथ हजारों इनकाउंटर इस प्रदेश के अंदर हो चुके हैं। कई घटनाओं का मननीय न्यायालय संज्ञान ले चुका है। यह सरकार अपनी फेस सेविंग के चलते इनकाउंटर कर रही है, फिर भी प्रदेश की कानून व्यवस्था काे योगी ठीक नहीं कर पा रहे हैं।  

Ajay kumar