PET पेपर  देते मुन्ना भाई  गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 10:38 PM (IST)

शामली: जनपद में होने वाली पीईटी की परीक्षा को लेकर जहां पुलिस के पुख्ता इंतजाम आते हैं वहीं आज चेकिंग के दौरान सटीक सूचना पर 4 फर्जी तरीके से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी सभी सिगरेट के छात्र हैं जो पैसे लेकर दूसरे के जगह पर एग्जाम देने के लिए आए थे। पकड़े गए आरोपी अलग-अलग जनपद और प्रदेश के रहने वाले हैं। इसमें सभी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



13 सेंटरों पर होनी है PET की परीक्षा
आपको बता दें कि जनपद में आज करीब 13 सेंटरों पर PET की परीक्षा होनी है जिसमें दोनों पारियों में 13 654 छात्र छात्राओं को एग्जाम देना है। इस मामले में शासन प्रशासन के पुख्ता इंतजाम हैं। वहीं चेकिंग के दौरान  पुलिस टीम ने अलग अलग जगह से सटीक सूचना पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों आरोपी पैसे लेकर दूसरे की जगह पर एग्जाम दे रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के पास हजारों रुपए की नकदी और  कुछ फर्जी दूसरे युवक के नाम के कागज मिले हैं। गिरफ्तार हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों का नाम सोनू और  अमित निवासी बिजनोर और रोहित बिहार के पटना में नारवोडा का और संदीप बागपत का बताया जा रहा है। जबकि अभी पुलिस, हिरासत में लेकर आरोपियों से सख्त पूछताछ में जुटी है कि पूरा रैकेट कौन चला रहा है और कैसे कैसे अभ्यर्थियों की जगह सेटिंग की जाती है और कौन कौन इस मामले में लिप्त है। जबकि पकड़े गए आरोपियों के बारे में अभी पुलिस भी कुछ भी कहने से बच रही है। आरोपी के पास से मिलने वाला प्रमाण पत्र किसका है सही कहना मुश्किल है। आधार कार्ड व पहचान पत्र पर सभी जगह कम्प्यूटर से एडिटिंग की गई है।

संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया- अपर जिलाधिकारी
उधर कॉल के दौरान पकड़े गए युवकों के बारे में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि आज जनपद में पेट की परीक्षा होनी है जो 13 सेंटरों पर करीब 13000 छात्र-छात्राओं एग्जाम दिया है। जिसमें शामली के देश भगत इंटर कॉलेज से संदिग्ध मानते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी उस्ताद में एग्जाम दे रहे दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है पकड़े गए चारों युगों के बारे में जांच-पड़ताल की जा रही है जनपद में आज और कल करीब 26000 छात्र-छात्राओं को एग्जाम देना है जिसके लिए पुख्ता जमा किए हुए।

Content Writer

Ajay kumar