मूर्ति विसर्जिन के दौरान छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, भीड़ ने जमकर की धुनाई

punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2017 - 02:36 PM (IST)

आगरा(बृज भूषण): नौ द‌िनों की पूजा के बाद दशमी त‌िथ‌ि अर्थात दशहरे के द‌िन मां दुर्गा की मूर्तियों का लोग श्रद्धा भाव से विसर्जन करते हैं, लेकिन कुछ बदमाश अपनी करतूतों से बाज नहीं आते जिसके चलते वो रंग में भंग डालने का काम करते हैं। मामला आगरा का है, जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान 2 बदमाशों ने एक युवक पर तेजधार चाकू से हमला कर दिया। जिससे भीड़ में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मामला थाना छत्ता के अम्बेडकर पुल के नीचे का है। यहां बीते दिन देवी की प्रतिमा का विसर्जिन करने के लिए लोग हाथी घाट जा रहे थे। तभी अचानक 2 युवकों ने भीड़ में शामिल एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया।  इस दौरान वहां पर मौजूद पुरुष और महिलाओं ने दोनों युवको को पकड़ लिया।

जिसके बाद लोगों ने आरोपी युवकों को लात-घूंसों और चप्पलों से सड़क पर गिरा- गिराकर पीटा। इतना ही नहीं भीड़ ने आरोपियाों को इस कदर पीटा कि एक आरोपी के सिर से खून निकलने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने आरोपी युवकों पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।