अवैध संबंधों के शक में व्यक्ति बना हैवान, कुल्हाड़ी से काटकर पड़ोसी की कर दी हत्या

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 05:41 PM (IST)

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में शनिवार को एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई।  पुलिस उप अधीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि भंडरा गांव में अनुसूचित बिरादरी के किशोरी अहिरवार को अपनी पत्नी के पड़ोसी लक्ष्मण के साथ अवैध संबंध होने का शक था। दोनों के बीच इस बात को लेकर पूर्व में कई बार कहासुनी भी हुई थी। आज सुबह लक्ष्मण अपने घर के दरवाजे पर बैठा था कि किशोरी गाली गलौज करते हुए वहां पहुंच गया और अपने साथ लिए कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए उसे मौत की नीद सुला दिया। आरोपी व्यक्ति थाने पहुंच कर आपने आप को समर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने हत्या अभियुक्त किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी ने घटना की वजह अवैध संबंध बताए है। उसके मुताबिक लक्ष्मण ने उसकी पत्नी को अपने वश में कर लिया था।

 

Content Writer

Ramkesh