हत्यारोपी को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2020 - 06:54 PM (IST)

जौनपुर: जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बैजारामपुर बाजार के पास सोमवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने हत्यारोपी को गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रामपुर दौलसे गांव निवासी मुलायम सिंह यादव बाइक द्वारा बैजारामपुर बाजार से घर जा रहा था। जैसे ही बाजार से गांव के करीब पहुंचा, बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में एक गोली उसकी जांघ में लग गई और दूसरी शरीर को छूते हुए निकल गई।जबकि तीसरी गोली चलने से पहले बदमाशों का असलहा फंस गया और वे गोली नहीं चला सके।गोली लगने से मुलायम खून से लतपथ हो गया। जान बचाने के लिए गांव की ओर भागा।

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भी बाईक से दूसरी ओर फरार हो गए। एसओ संजीव मिश्रा ने बताया कि मुलायम सिंह यादव पिछले साल खुटहन में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी है। गोली क्यों मारी गई इसकी जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static