जुनून से घर को बना दिया म्यूजियमः मेरठ के एक शख्स ने 13 हजार डाक टिकट, हजारों सिक्के इकट्ठे कर कायम किया अनोखा रिकार्ड

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 05:32 PM (IST)

मेरठः यूपी के मेरठ जिले में रहने वाले एक शख्स ने अपने जुनून के चलते एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने पुराने से लेकर अब तक के 13000 डाक टिकट, एक से 100 पैसे तक के सिक्के, 310 तरह की ताश की गड्डियां, 825 फाउंटेन पेन जैसी सामग्रियों को जुटाया है।जिसके लिए उन्होंने अपने घर को ही संग्रहालय बना दिया है। वही ये रिकॉर्ड कायम करने के लिए उन्हें लगभग 30 साल का समय लगा गया।



बता दें कि मेरठ जिले के शताब्दी नगर में रहने वाले 62 वर्षीय जीवन सिंह बिष्ट ने अपने शौक के चलते  13 हजार डाक टिकट और हजारों क्वाइन्स इकट्ठा कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें खुद भी पता नही चला कि कब उनका शौक जुनून में बदल गया। तस्वीरों में साथ दिखाई दे रहा है कि कैसे उन्होंने घर की दीवारों पर सिक्कों को चिपकाया है तो अन्य संकलित चीजों को भी संग्रहालय के रूप में सजाया है।

उन्होंने पुराने से लेकर अब तक के 13000 डाक टिकट, एक से 100 पैसे तक के सिक्के, 310 तरह की ताश की गड्डियां, 825 फाउंटेन पेन जैसी सामग्रियों को जुटाया है। इससे उन्होंने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। जिसके लिए जल्द ही उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट भी मिलने वाला है।



जीवन सिंह ने वर्ष 1991 में यह काम शुरू किया था, जोकि की अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली, मेरठ, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में जाकर प्रदर्शनी, मेलो और अन्य जगहों से ऐसी चीजों को इकट्ठा किया। जिसके लिए उन्हें काफी मेहनत और मशक्कत भी करनी पड़ी।

वहीं उनके पास पुराने नोट, 786 वाले अंक वाले नोट, वर्ष 2016 में छपे नोट, पांच और 10 रुपये वाले नोटों का संग्रह किया है। वही वर्ष 1804 में राजा-महाराजा वाले चांदी, तांबा, कांसा, पीतल के सिक्कों का भी संग्रह किया है। जीवन सिंह का कहना है कि उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं चाहिए बस प्रोत्साहन चाहिए। 

Content Writer

Ramkesh