पुलिस की कार्यशैली से नाराज मुस्लिम परिवारों ने पलायन का किया ऐलान

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 12:37 PM (IST)

मेरठः मेरठ में एक बार फिर साम्प्रदायिक तनाव देखने को मिल रहा है। जहां गांव के कईं लोगों ने पुलिस पर एक तरफा कारवाई का आरोप लगाते हुए गांव से पलायन करने का ऐलान किया है। बाकायदा अपने घरों के बाहर पलायन और मकान बिकाऊ के बैनर लगा दिए हैं। वहीं पलायन की बात सुनने के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 

मामला लिसाड़ी गांव का है। यहां 2 सम्प्रदाय के लोगों के बीच 21 जून को बाइक की टक्कर को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने एक पक्ष के 2 लोगों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। दूसरे पक्ष को थाने से ही छोड़ दिया गया। पुलिस की इस एक तरफ़ा करवाई से परेशान दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने घरों के बाहर " ये मकान बिकाऊ है, यहां छोटी छोटी बातों पर साप्रदायिक विवाद बनते है, के पोस्टर चस्पा कर दिया हैं। जिसके चलते करीब 100 से अधिक घरों ने भी गांव से पलायन करने का फैसला कर लिया है। 

लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि या तो वो उनके यह मकान खरीद लें, या दूसरे सम्प्रदाय के लोग उनके मकान खरीद लें ताके यह लोग कही और जाकर शांति से रेह सकें।  

Tamanna Bhardwaj