14 साल की उम्र से देह व्यापार और बेचने की दास्तां सुना फफक पड़ी मुस्लिम महिला, बोली- अब CM योगी से न्याय की उम्मीद

punjabkesari.in Monday, Mar 22, 2021 - 05:45 PM (IST)

लखीमपुर खीरीः औरत तेरी यही कहानी, आंचल में दूध और आंखो में पानी...उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी की मुस्लिम महिला की दर्दभरी दास्तां सुनने के बाद ये वाक्य उसपर सही बैठती है। पीड़ित मुस्लिम महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है की उसे 14 साल की छोटी उम्र से ही पैसा कमाने के लिए देहव्यापार के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद फिर पैसा लेकर एक उम्रदराज के हाथों निकाह करवा दिया गया।  अब उसके पति ने भी मन भर जाने के बाद उसे दूसरे युवक को बेच दिया। महिला ने पुलिस से शिकायत की तो वे कान में रूई डालकर पड़े रहे। लिहाजा उसने सीएम से गुहार लगाई है।

बता दें कि मामला फूलपुर थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़ित महिला ने बताया कि बचपन में उसके पिता की मौत हो गई थी, उसके बाद उसकी मां ने दूसरा निकाह कर लिया और उसको उनकी खाला के पास छोड़ दिया और उसकी खाला उसे केवल पैसे के लिए बेचती रही। वह उसे बहुत प्रताड़ित करती थी।

महिला ने आगे बताया कि अपने बेचे जाने और देह व्यापार में ढकेले जाने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई तो पुलिस ने उसकी सुनवाई न करते हुए और आरोपियों को सही साबित करते हुए उसके मामले को खारिज कर दिया। इस बात से आरोपियों का हौसला और बुलंद हो गया। इस पर आरोपियों ने उसका अपहरण कर एक अंधेरे कमरे में ले जाकर रखा और वहां लगातार 10 दिनों तक 5 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने रोते हुए बताया कि वह किसी तरीके से उनके चुंगल से निकली और लखनऊ जाकर महिला आयोग से इस बात की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब वह लगातार जिले के पुलिस के आला अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन कहीं भी आगे कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। महिला ने कहा कि अब मुख्यमंत्री से ही न्याय की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static