मुस्लिम युवक ने अपनी दुकान पर लगाया बोर्ड, लिखा कई देवी-देवताओं का पूजा करना है गलत... पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 05:13 PM (IST)

बुलंदशहर: हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने वाला बोर्ड किराना संचालक को अपने दुकान पर लगाना महंगा पड़ गया। धर्म के खिलाफ लगे बोर्ड की जानकारी होने पर हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

पूजा करने को बताया था गलत
बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद नगर क्षेत्र में किराना और किताब की दुकान चलाने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति शाहिद ने अपनी दुकान पर एक बोर्ड पर हिंदुओं के लिए मंदिर में पूजा करना गलत बता कर एक पोस्टर लगाया था। मामले की जानकारी होने पर हिंदू संगठन के लोगों मौके पर पहुंच गए और दुकान पर प्रदर्शन करने लगे। मामले की जानकारी होने पर सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। उसने सबसे पहले दुकान की तलाशी ली। इसके बाद युवक से कुछ किताबें व लैपटॉप बरामद करने के साथ ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस प्रकार की धार्मिक भावना को आहत करने की घटना को सुनकर सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी भी प्रकार की अनहोनी के होने की आशंका में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर थाने ले कर आ गई। वहीं इस मामले में जब एसपी सिटी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में ये मामला आया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static