मुस्लिमों ने पुलिस के काफिले पर बरसाए फूल, तिरंगा फहराकर किया सैल्यूट

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 12:30 PM (IST)

मेरठ: तब्लीगी जमात में जुटी भीड़ से देश एवं प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। सरकार ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए है। मेरठ में मुस्लिम के लोगों ने कहा कि पुलिस के ऊपर हो रहे हमले हम लोग काफी दुखी है। उन्होंने कहा कि पुलिस,डॉक्टर हमारी सुरक्षा में लगे है हमे इनका सम्मान करना चाहिए। वहीं लोगों ने पुलिस अफसरों और पूरे काफिले पर फूल बरसाए। तिरंगा फहराकर उन्हें सैल्यूट किया गया। साथ ही, लोगों ने कहा कि पुलिस हमारी रक्षक है।

SSP अजय साहनी फोर्स लेकर शनिवार दोपहर 3 बजे लिसाड़ी गेट चौराहा पर पहुंचे। यहां सड़क किनारे और मकान की छतों पर खड़े महिला-पुरुषों ने अफसरों और जवानों पर गुलाब के फूल बरसाए। पुलिस का करें सहयोग और सम्मान भूमिया पुल पर कुछ लोगों ने एसएसपी व एसपी सिटी को बुके भेंट किया। लोगों ने कहा कि पुलिस ऐसे वक्त में भी हमारी सुरक्षा में तत्पर है। हमें भी पुलिस का सहयोग और सम्मान करना चाहिए।

SP ने बताया कि लॉकडाउन में पुलिस अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से कर रही है। लिसाड़ी गेट के लोग पुलिस का सम्मान करने के लिए आगे आए हैं। उनकी यह पहल अच्छी है, इससे हमारे जवानों का हौसला बढ़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static