हथियारों के कैंप लगाकर मॉब लिंचिंग से निपटेंगे मुसलमान: कल्बे जव्वाद

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 02:00 PM (IST)

लखनऊ: अब हथियारों के कैंप लगाकर मुसलमान मॉब लिंचिंग से निपटेंगे। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के वकील महमूद पराचा ने लखनऊ में शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद से मुलाकात कर कहा कि मॉब लिंचिंग की घटनाएं किसी एक संप्रदाय के प्रति हो रही हैं। इसमें मुस्लिम मारे जा रहे हैं। मॉब लिंचिंग सरकार करवा रही है। इसी के दृष्टिगत 26 जुलाई को एक कैंप लगाया जाएगा जिसमें हथियार के लिए कैसे अप्लाई किया जाए इसकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। साथ ही हथियारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

महमूद पराचा की बात पर असहमति जताते हुए मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि हम पहले सरकार से मॉब लिंचिंग पर कानून बनने की मांग करते हैं। अगर सरकार कानून बनाने में असफल होती है तब इस तरीके के कैंप का आयोजन किया जाए और सभी धर्मगुरुओं को एक साथ एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आया जाए।

कल्बे जव्वाद ने यह भी कहा कि 26 जुलाई को जो कैंप लगेगा उसमें सिर्फ  इस बात की जानकारी दी जाएगी कि सरकार से असला कैसे लें। इसके लिए कैसे अप्लाई करें। इसमें कोई हथियार की ट्रेनिंग नहीं दी जाएगी और ना ही किसी प्रकार के हथियार के बारे में बताया जाएगा।

Anil Kapoor