मुज़फ्फरनगर : भाजपा प्रत्याशी के लिए आज खतौली में वोट मांगेंगे डिप्टी CM, जनसभा को करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 12:33 PM (IST)

मुजफ्फरनगर (अमित कुमार) : BJP विधायक विक्रम सैनी को जेल से 2 साल की सजा होने के बाद रिक्त हुई उनकी सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा अपनी सीट को बचाने के लिए अपना पूरा दमखम लगाए हुए है। जब से इस सीट पर उपचुनाव का ऐलान हुआ है। तब से रोज कोई न कोई भाजपा का दिग्गज पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए आ रहा है। इसी क्रम में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में प्रचार करने के लिए आ रहे है। वो भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।    

जनसभा को करेंगे संबोधित
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में प्रचार करने के लिए आज दोपहर 2.45 बजे मुजफ्फरनगर पहुंच कर नवीन मंडी स्थल में जनसभा को संबोधित करने के साथ लोगों को उनको जिताने के लिए आह्वान करेंगे। केशव प्रसाद मौर्य की क्षवि योगी सरकार में नं 2 की हैसियत रखते है। इसलिए उन्हें भाजपा अपने हर चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर पेश करती है। आपको बता दे कि मौर्य की प्रदेश के पिछड़ी जाति में काफी प्रभाव माना जाता है। उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते ही भाजपा ने 2017 का विधानसभा चुनाव जीता था।  

भाजपा-रालोद में सीधी लड़ाई
खतौली विधानसभा चुनाव में भाजपा और रालोद में सीधी लड़ाई है। भाजपा ने जहां विक्रम सैनी की पत्नी व पूर्व प्रधान राजकुमारी सैनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा गठबंधन ने ये सीट अपने गठबंधन के सहयोगी रालोद की दी है। जहां पर रालोद ने 4 बार के पूर्व बाहुबली विधायक मदन भैया को अपना प्रत्याशी बनाया है। जहां भाजपा अपनी सीट बचाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। वहीं रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी अपने प्रत्याशी के पक्ष में एक दिन में 10 से ज्यादा सभाएं कर रहे है।



 

Content Editor

Prashant Tiwari