मुजफ्फरनगर: अवैध हथियारों के कारखाने का भंडाफोड़,आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Aug 12, 2021 - 06:38 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली कस्बे में अवैध हथियार बनाने वाले एक कारखाने का बृहस्पतिवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां पर लम्बे समय से अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है।

स्थानीय थाना प्रभारी यशपाल सिंह के मुताबिक कारखाने से 12 पिस्तौल, 24 बैरल सहित हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि यहां निर्मित अवैध हथियारों की कथित आपूर्ति में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Content Writer

Ramkesh