Muzaffarnagar News: इनकम टैक्स की बड़ी चूक, किसान के घर पहुंचा करोड़ो का नोटिस...अब दफ्तर का लगा रहा चक्कर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 02:15 PM (IST)

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में इनकम टैक्स की एक बड़ी चूक सामने आई है, जिसके चलते एक किसान पिछले 1 साल से इनकम टैक्स कार्यालय के चक्कर पे चक्कर काट रहा है।

जानकारी के मुताबिक 23 मार्च 2022 को इस पीड़ित किसान के पास आयकर विभाग से एक नोटिस आया था जिसमें उस पर एक करोड़ 60 लाख का इनकम टैक्स होना बताया गया था। जिसके बाद आखिरी नोटिस 9 मार्च 2023 को पीड़ित किसान को मिला था, इस 1 साल के बीच में जहां लगातार पीड़ित किसान के पास नोटिस आते रहे तो वही आयकर विभाग के लोग भी पीड़ित किसान के घर पहुंच कर उस पर टैक्स जमा करने का दबाव बनाते रहे हैं।

दरअसल जनपद के फलौदा गांव निवासी उपदेश त्यागी के नाम के एक किसान के पास 23 मार्च 2022 को आयकर विभाग से एक नोटिस आया था, जिसमें बताया गया था कि कोटक महेंद्र बैंक में इस किसान के एकाउंट से 4 करोड 6 लाख की ट्रांजैक्शन हुई है। जिसके चलते किसान पर एक करोड़ 60 लाख रुपये का इनकम टैक्स बकाया है। जिसके चलते इस पीड़ित किसान उपदेश त्यागी के होश उड़ गए जिसके बाद आखिरी नोटिस 9 मार्च 2023 को किसान के पास आया है इस एक साल के बीच  किसान को कई नोटिस मिल चुके हैं। साथ ही आयकर विभाग की टीम भी कई बार पीड़ित किसान के घर पहुंच कर उसको प्रताड़ित कर चुकी है। 

Content Writer

Imran