मुजफ्फरनगर: CAA हिंसा में मारे गए नूरा के परिवार से मिलीं प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Saturday, Jan 04, 2020 - 01:04 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हुई हिंसा में मारे गए युवकों के परिवारवालों से मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी वह मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा में मारे गए नूरा के परिजनों के घर गईं और उनका हाल जाना। प्रियंका गांधी के साथ इमरान मसूद और पंकज मलिक भी हैं। बता दें कि 20 दिसंबर को हुए प्रदर्शन में नूरा की मौत हुई थी। 

इससे पहले प्रियंका गांधी ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुए हिंसा में मारे गए परिवारों को पत्र लिखकर हर कदम पर साथ देने की बात कही थी। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी और पीएल पुनिया अपनी पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का पैगाम लेकर फिरोजाबाद में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे।


लोगों को परेशान कर रही पुलिस-प्रियंका 
इस दौरान प्रियंका ने पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि कार्रवाई के नाम पर पुलिस लोगों को परेशान कर रही है। जबकि पुलिस की गोली से कई निर्दोष की जान गई है। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस घर में घुसकर तोडफ़ोड़ कर रही है। 

मेरठ पुलिस ने प्रियंका को सौंपा नोटिस
मेरठ के बार्डर पर जैसी ही प्रियंका पहुंची यूपी पुलिस ने उन्हें धारा-144 का नोटिस थमा दिया। इस दौरान प्रियंका ने यहीं पर हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। बता दें कि प्रियंका मुजफ्फरनगर के बाद मेरठ हिंसा में मारे गए पीड़ित परिवार से मिलने जा रहीं थीं। 

Ajay kumar