मुजफ्फरनगरः 11वीं के छात्र को सहपाठियों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 02:47 PM (IST)

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब 11वीं के एक छात्र को उसके 2 सहपाठियों ने कथित रूप से गोली मार दी। जिनमें से एक छात्र को पकड़ लिया गया है, जबकि एक की तलाश जारी है।

घटना सोमवार शाम सिकंदरपुर गांव में हुई। सर्किल अधिकारी राम मोहन शर्मा ने बताया कि घायल छात्र आदित्य कुमार का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिन दो छात्रों ने आदित्य पर कथित रूप से गोली चलायी थी, उनमें से एक को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच जारी है।      

वहीं, एक अन्य घटना के तहत यहां एक अकाउंटेंट पर हमला करने के मामले में पुलिस ने राहुल कम्बोज नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर एक स्थानीय उद्योगपति के यहां अकाउंटेंट का काम करने वाले अमन बंसल पर रविवार को गोली चलाने का आरोप है।  

पुलिस अधीक्षक (नगर) ओमबीर सिंह ने बताया कि पुलिस से मुठभेड़ के बाद कम्बोज को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में गोली लगने से कम्बोज घायल हो गया था। उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

Ruby