मेरा दुर्भाग्य कि बहन पल्लवी सपा से लड़ रही चुनाव, पिता के सिद्धांतों की ''ऐसी की तैसी कर दी: अनुप्रिया

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 06:49 PM (IST)

कौशांबी: अपना दल एस की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने अपनी बड़ी बहन पर नराजगी जताते हुए कहा है कि एनडीए गठबंधन के खिलाफ पल्लवी खड़ी हैं। मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही हूं। उन्होंने पल्लवी को लेकर कहा कि वह पिता के सिद्धांतों की ऐसी की तैसी कर दी। इसके साथ ही अनुप्रिया ने यह भी साफ कर दिया कि वह अपनी मां के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगी। 

बता दें कि अनुप्रिया ने मां के खिलाफ मेरी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुप्रिया आज जहां भी हैं वह अपनी माता-पिता की बदौलत हैं। उन्होंने कहा कि 2009 से पहले हम चारों बहनों ने राजनीति में कदम नहीं रखा था। 2009 में अपने पिता के संघर्षों को आगे बढ़ाना है। मैं संकल्प लेती हूं कि पिता के सपनों को मरने नहीं दूंगी। आप लोगों ने मुझ पर भरोसा कर एक बेटी से नेता बना दिया। 13 वर्षों तक भरोसा किया है। अनुप्रिया को भारत की शख्सियत आपने बनाया है। हमें उन लोगों के भरोसे को कायम रखना है।

डॉ सोनेलाल पटेल का संघर्ष, तपस्या को खत्म नहीं होने दूंगी, किसी दूसरे दल के नेता के पैरों के नीचे रखने वाली बेटी का चुनाव करना है या सोनेलाल पटेल के विचारों को आगे बढ़ाने वाली बेटी को चुनना है। केंद्रीय, नवोदय विद्यालय में पिछड़ों के बच्चों का एडमिशन मिल रहा तो अपना दल ने लागू कराया। वहीं, सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा पिछड़ों की नुमाइंदगी करने ढोंग भरने वाली 2007 में एनडीए का समर्थन किया था। यह मेरा दुर्भाग्य है कि मेरी बड़ी बहन सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। सोनेलाल पटेल ने कभी अपने पार्टी के संबल पर ही चुनाव नहीं लड़ा। सोनेलाल पटेल अपने सम्मान के साथ समझौता नहीं किया। पल्लवी को पिता की विचारधाओ से कोई लेनादेना नहीं हैं।
 

Content Writer

Imran