राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद आगरा पहुंची नाजिया, नगरवासियों ने किया ढोल नगाड़ों से स्वागत

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2018 - 07:28 PM (IST)

आगराः ताजनगरी की बहादुर बेटी नाजिया अब राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद पूरे देश में अपने नाम का डंका बजाया है। आज नाजिया पुरस्कार मिलने के बाद आगरा पहुंची तो उसके स्वागत के लिए शहर उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर स्वागत किया गया। यही नहीं मुस्लिम समाज ने तो उसे मिठाइयों से तौलकर जमकर खुशियां मनाई।

आगरा के सदर भट्टी की रहने वाली नाजिया पहले 2016 तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में रानी लक्ष्मीबाई वीरता अवार्ड मिला था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के भारत अवार्ड से नाज़िया को नवाजा है। आगरा की इस बहादुर बेटी का स्वागत और सम्मान करने के लिए आज पूरा शहर इकठ्ठा हो गया ।

नाजिया जब रेलवे स्टेशन से उतरी तो उसके स्वागत के लिए हजारों लोग इकट्ठे थे। ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर उसका स्वागत हुआ और फिर उसके घर के सामने ही मुस्लिम समाज ने मिठाइयों से तौलकर जमकर खुशियां मनाई। नाजिया अपने स्वागत और पुरस्कार पाकर गर्व महसूस कर रही है और वह अब देश की सेवा के एक IAS अधिकारी बनकर करना चाहती हैं।

नाज़िया ने इस बार दिल्ली के राजपथ पर हुई गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल हुई थी। सदर भट्टी की रहने वाली नाजिया आज पूरे देश में लड़कियों में एक ऐसा चेहरा बन गई है। जिसकी बहादुरी को सुनकर छात्राएं उसे रोल मॉडल बनाना चाहती हैं। 

आपको बता दें कि 2015 में एक 6 साल की बच्ची को अपहरण से बचाने के लिए नाजिया चर्चित हुई थी। अब इस बार केंद्र की मोदी सरकार ने उसे राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया है। प्रदेश की एकलौती युवती है नाजिया जिसे राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह जिले ही नहीं प्रदेश का भी गौरव बन चुकी है।