UP में फास्ट स्पीड में चल रही नाम परिवर्तन की ट्रेन, अब मिर्जापुर को विंध्याचल नगर करने की मांग

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 10:29 PM (IST)

मिर्जापुरः आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जहां सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। वहीं यूपी के जिलों के नाम परिवर्तन की आंधी भी चली हुई है। अलीगढ़, संभल, शामली आदि जिलों के बाद अब माता विंध्याचल देवी की धरती मिर्जापुर के नाम को भी बदलने की मांग की जा रही है। मिर्ज़ापुर जिले का नाम बदल कर विंध्यचाल नगर करने की मांग सीएम योगी से  भारतीय सवर्ण संघ ने किया है।

मिर्ज़ापुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे भारतीय सवर्ण संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर मिर्ज़ापुर जनपद का नाम बदल कर विंध्याचल नगर करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारी अवधेश सिंह ने कहा कि बाहर दूसरे प्रदेशों में मिर्ज़ापुर को कोई नही जानता। जब हम लोग विंध्याचल का नाम बताते है तो यह नाम सभी जानते है जनपद का नाम बदल कर विंध्याचल के नाम पर रखा जाये।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static