भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक काे पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 26, 2018 - 12:53 PM (IST)

गाजियाबाद(आकाश गर्ग)-लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी आैर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए युवक का नाम सलमान है। जिसने कुछ दिन पहले ही नन्दकिशोर गुर्जर काे उनके फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी थी आैर प्रधानमंत्री मोदी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि सलमान के रिश्ते में भाई लगने वाले नदीम से पिछले कई वर्षों से लड़ाई चल रही थी। सलमान ने नदीम को फंसाने के लिए ही महारष्ट्र निवासी एक युवक की आई डी को हैक किया और उसका नाम नदीम के नाम से बदलकर विधायक की आई डी पर कमेंट कर डाले ताकि पुलिस नदीम को पकड़े।
इस दाैरान सलमान ने नानू इदरीसी के नाम से भी विधायक की आईडी पर कमेंट किया। पुलिस और साइबर सेल ने मिलकर मामले का खुलासा किया और सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। 

सलमान के शातिर माइंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह महज 10वीं क्लास तक ही पढ़ा है। मगर जिस तरह से उसने फ़ेसबुक आईडी काे हैक कर विधायक काे धमकी दी वह किसी प्राेफेशनल हैकर की तरह लग रहा है। खैर पुलिस आराेपी युकव काे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 

Ajay kumar