इलाहाबाद में बोले नकवी, PM मोदी की लोकप्रियता नेहरू से कहीं अधिक

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 10:05 AM (IST)

इलाहाबाद: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तुलना में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मोदी की लोकप्रयिता अधिक है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कोने-कोने में मोदी का सम्मान बढ़ता ही जा रहा है। मोदी ने विश्व स्तर पर अमन और इंसानियत का एक मजबूत झंडा फहराया है। अरब से अमरीका और आस्ट्रेलिया से अफ्रीका तक उनकी विश्वसनीयता और स्वीकार्यता मजबूत हुई है। पहले नकारात्मक सोच के चलते दुनिया में भारत को किस निगाह से देखा जाता था लेकिन इन 4 सालों में सामरिक बदलाव आया है।

एक सवाल के जवाब में नकवी ने कहा कि चुनाव में हार-जीत तो होती ही रहती है। यह एक ही सिक्के के 2 पहलू हैं। उन्होंने हालांकि सपा और बसपा का नाम लिए बगैर कहा कि बेइमानों की मंडली और क्रप्शन की कुंडली की वजह से उपचुनाव में हमारी हार हुई है।

Anil Kapoor