किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही मोदी सरकारः नरेश उत्तम

punjabkesari.in Monday, Feb 04, 2019 - 01:42 PM (IST)

कानपुरः समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मोदी सरकार पर जुबानी हमला करते हुए बोला है कि वह किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी को हिन्दुस्तान में हुकूमत करने का अधिकार नहीं है। क्योंकि वे लोग संविधान की कसम खाने के बाद भी उसका पालन नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह कौन लोग हैं जो देश को आजाद कराने वाले दुनिया के महामानव महात्मा गांधी के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कर रहे हैं। उनकी 71वीं पुण्यतिथि पर हिन्दू महासभा ने उनके साथ जो करतूत की है, उसे किसके सरक्षण में किया जा रहा है। आज देश के अन्दर किसान सबसे ज्यादा परेशान है किसान को भारतीय जनता पार्टी ने बुरी तरह से रौंदा है। भाजपा ने किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया किसान को उसकी फसल का मूल्य नही मिल रहा है। अब किसानों को तीन महीने में दो हजार रुपए दिए जाने की बात हो रही है।

बता दें कि नरेश उत्तम रविवार को मासिक बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में पदाधिकारियों के पिछले कार्यो की समीक्षा की गई है। इस दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं।

Tamanna Bhardwaj