SP छोड़ भाजपाई हुई अपराजिता पर बोले नरेश- 'जो पार्टी छोड़ कर गया है वो राजनीति में आगे नहीं बढ़ा'

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2017 - 04:20 PM (IST)

काशीः धर्म की नगरी काशी अब राजनीति की रणनीति भूमि हो गई हैं,जैसे-जैसे निकाय चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सभी पार्टीयां अपने दल-बदल के साथ जनता के बीच जाकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। इसी बीच वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। अपराजिता के इस फैंसले ने सपा को बड़ा झटका दिया है।

इसी बीच शनिवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम वाराणसी में सपा के पार्षद प्रत्याशी और मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के प्रचार के लिए आए। यहां उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले 5 वर्षो में अखिलेश यादव ने अपनी सूझ बूझ से सभी वर्गो को विकास के आयाम से जोड़ा हैं। इसलिए जनता से अपील करने के लिए हम प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रचार कर रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के वादा खिलाफी से जनता का विश्वास पुनः अखिलेश यादव के तरफ बढ़ रहा हैं। नरेश उत्तम ने दावा किया है कि प्रदेश निकाय चुनाव में सपा सबसे ज्यादा सीट जीतने जा रही हैं। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने से प्रदेश में गरीबी बढ़ रही हैं। इसी वजह से प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग अपने मन से सपा छोड़ अन्य पार्टीयो में गए वो आज तक राजनीति में आगे नहीं बढ़ सके और कई लोगों को भयभीत कर अपने गोल में शामिल कर भाजपाई बना दिया गया। भाजपा तोड़फोड़ करने में माहिर हैं, लेकिन ये लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा राम को हम मानते हैं, राम को पूरी दुनीयां मानती हैं, लेकिन समाजदवादी पार्टी किसी भगवान को राजनीति में नहीं घसीटती।