कानपुर की नेशनल बॉक्सर ने 25 की उम्र में किया जेंडर चेंज, प्रियंका से बनी श्रेयान

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 06:49 PM (IST)

कानपुरः नेशनल टूर्नामेंट्स खेल चुकी कानपुर की एक महिला बॉक्सर ने खेल से रिटायरमेंट लेने के बाद अपना जेण्डर चेंज करा लिया है। अब वो पुरुषों को बॉक्सिंग के गुर सिखायेंगीं। कानपुर की प्रियंका 25 वर्ष की आयु तक महिला मुकाबलों में रिंग में उतरती रहीं। वे यूनिवर्सिटी की तरफ से नेशनल लेवल तक खेलीं, लेकिन फिर उन्होंने गुपचुप तरीके से दिल्ली के एक नामचीन अस्पताल में अपना जेण्डर बदलवा लिया और पूरी तरह पुरुष बनने के बाद वे दुनिया के सामने आईं हैं।

बॉक्सर प्रियंका ने किया जेंडर चेंज
बॉक्सर ने अब पुरुषों का बॉक्सिंग कोच बनने का ऐलान किया है। प्रियंका पाल नाम की ये महिला बॉक्सर अब श्रेयान पाल के नाम से जानी जाएंगी। प्रियंका पाल के घर वाले उसकी शादी की तैयारी में जुटे थे। घर वाले अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखने का काम कर रहे थे घर में शादी को लेकर चर्चाएं होती थी, लेकिन कुछ दिन बाद जब प्रियंका नौकरी से वापस अपने घर आई तो घर वालों के होश उड़ गए, क्योंकि प्रियंका ने अपना जेंडर चेंज करवा लिया। प्रियंका अब लड़की नहीं लड़का हो गई। अब प्रियंका का नाम श्रेयान पाल है। जो घर वाले अभी तक अपनी बेटी को विदा करने की तैयारी कर रहे थे। अब घर बहू लाने को तैयार है।

25 साल तक रही लड़की, अब बनी लड़का
पेशे से बिल्डर राम स्वरूप पाल की बेटी प्रियंका पाल कानपुर के यशोदानगर में रहती है। वैसे तो प्रियंका ने लड़की के रूप में जन्म लिया था। बचपन से लेकर 25 साल तक वो लड़की ही रही। गर्ल्स कॉलेज में पढ़ी। प्रियंका को बॉक्सिंग का शौक था, इसलिए विश्वविद्यालय की महिला बॉक्सिंग टीम से नेशनल लेवल तक खेला फिर दो साल पहले महिला स्पोर्ट टीचर के रूप में हरियाणा में नौकरी जॉइन की, लेकिन प्रियंका बचपन से खुद को लड़का समझती थी। उसे लड़कों की तरह रहना उनको पसंद था। कपड़े भी लड़कों की तरह पहनती थी। खेलों की दुनिया में कदम रखा तो मुक्केबाजी को चुना। घर वाले गुस्सा भी होते थे।

हमेशा "मर्दानी" बनकर रहना पसंद था
प्रियंका के अनुसार उसे हमेशा "मर्दानी" बनकर रहना पसंद था। और इसी जज्बात के साथ वो मैडल पर मैडल हासिल करती गयी। हरियाणा में स्पोर्ट्स टीचर की नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात एक हॉर्मोन विशेषज्ञ से हुई। उसने उनको बताया कि उसके अंदर लड़कियों वाली कोई फीलिंग नहीं है और वो अपना जेंडर चेंज करवाना चाहती है। इसके बाद दिल्ली में तीन महीने तक उसका मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया गया। इसके बाद प्रियंका के लिंग परिवर्तन के लिए जीडीआई सर्टिफिकेट जारी ही गया और प्रियंका के श्रेयान बनने का रास्ता साफ हो गया।

सर्जरी में लगा 2 साल का वक्त
प्रियंका उर्फ श्रेयान के अनुसार सबसे पहले उसके जिस्म में मेल हार्मोन्स डाले गए। फिर 6 माहीने बाद टॉप सर्जरी हुए फिर 6 महीने बाद बॉटम सर्जरी हुई उसके बाद थेरपी और लगभग 2 साल के बाद वो प्रियंका से श्रेयान बन गए। श्रेयान जब अपना ट्रीटमेंट करवा रहे थे तो इस बीच वो छुट्टियों में अपने घर भी आये। डॉक्टर ने उनकी बॉडी में मेल हॉर्मोन्स डाल दिये थे, जिसके कारण उनकी दाढ़ी मूंछ भी आने लगी और आवाज भी चेंज होने लगी। जब वो घर आये तो शेव कर के पहुंचे और सब से ये बात छिपा कर रखी। यही नहीं जब आवाज के बारे में लोगों ने पूछा तो बताया कि गला बैठा हुआ है।

5-6 लाख का आया खर्च
श्रेयान ने अपना जेंडर चेंज दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में करवाया। उन्होंने बताया कि इस आपरेशन में उनका 5 से 6 लाख का खर्च आया औऱ ये पैसे उन्होंने वेतन से जमा किये और घर मे किसी को नहीं बताया। अब जब श्रेयान अपने घर पहुंचे और जब ये बात अपने घर वालों को बताई तो पहले तो घर वालों के होश उड़ गएस लेकिन धीरे धीरे घरवालो ने समझा।

बॉक्सर की मां बेहद खुश
वहीं श्रेयान की मां अभी भी श्रेयान को प्रियंका ही बुला देती हैं। उनका कहना है कि अभी उनको आदत नहीं है 25 साल तक उनकी एक लड़की थी 25 साल बाद जो लड़का हो गयी है वो खुश है लेकिन अभी आदत में नहीं है तो इस लिए उनके मुंह से श्रेयान की जगह प्रियंका निकल जाता है। प्रियंका उर्फ श्रेयान अब राजस्थान की एक यूनिवर्सिटी से फिजिकल एजुकेशन में पीएचडी कर रहे हैं। शोध डिग्री मिलने के बाद उनका कोच बनने का सपना पूरा हो जाएगा।

Tamanna Bhardwaj