राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: CM योगी ने पुरस्कार विजेता बच्चों को दी बधाई

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 08:40 PM (IST)

लखनऊ: ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' के लिए दो श्रेणियों में चुने गये उत्तर प्रदेश के अभिनव कुमार चौधरी और चंद्रय सिंह चौधरी को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके अतुलनीय काम के लिए बधाई दी है।       

उल्लेखनीय है कि ‘समाज सेवा' की श्रेणी में इस साल के ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' के लिए मुरादाबाद के अभिनव कुमार चौधरी और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के क्षेत्र में अलीगढ़ के चंद्रय सिंह चौधरी को बाल पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है। अभिनव को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 10 हजार बच्चों को पुस्तकें वितरित करने के लिए जबकि चंद्रय को उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए इस पुरस्कार के लिये चुना गया है।       

योगी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संदेश में कहा, ‘समाज सेवा' के क्षेत्र में ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' हेतु चयनित मुरादाबाद के मास्टर अभिनव कुमार चौधरी को बधाई व शुभकामनाएं। आपने आर्थिक रूप से असमर्थ 10,000 से अधिक विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें बांटकर अतुल्य कार्य किया है। सदा ऐसे ही ज्ञान के संवाहक बने रहें।''       

उन्होंने चंद्रय को दिये शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘खेल क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर ‘‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' हेतु चयनित अलीगढ़ के मास्टर चंद्रय सिंह चौधरी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। एक भारत-श्रेष्ठ भारत' हेतु आपका उत्साह अभिनंदनीय है। ऐसे ही उपलब्धियां अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन करते रहें।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static