सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, अखिलेश की टीम में शिवपाल को नहीं मिली जगह

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 07:15 PM (IST)

लखनऊ: सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 55 सदस्यों की घोषणा की जिसमें शिवपाल सिंह यादव को जगह नही दी गई है।कार्यकारिणी में रामगोपाल सिंह यादव तथा उनके बेटे अक्षय यादव के अलावा परिवार के किसी सदस्य को जगह नही दी गई है। जया बच्चन समेत 5 महिलाओं को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव को प्रमुख महासचिव मनोनीत किया है जबकि शिवपाल सिंह यादव को कार्यकारिणी में जगह नही मिली। अखिलेश यादव को आगरा में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में अध्यक्ष बनाया गया था और उन्हे राष्ट्रीय कार्यकारिणी चुनने के लिए पार्टी ने अधिकृत किया था।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि अखिलेश यादव ने किरनमय नन्दा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता आज़म खान ,नरेश अग्रवाल, रवि प्रकाश वर्मा, सुरेन्द्र नागर, बलराम यादव, विशम्भर प्रसाद निषाद, अवधेश वर्मा, इन्द्रजीत सरोज, रामलाल सुमन तथा रमाशंकर विद्यार्थी राजभर को पार्टी का महासचिव बनाया गया है।  उन्होंने बताया कि संजय सेठ पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे जबकि जो एण्टोनी, रामपूजन पटेल, डा़ मधु गुप्ता, कमाल अख्तर, अभिषेक मिश्रा, राजेन्द्र चौधरी, रमेश प्रजापति, पी एन चौहान, अरुणा कोरी तथा जावेद आम्दी सचिव होंगे।

सूत्रों ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों में जया बच्चन के अलावा अहमद हसन, राम गोविन्द चौधरी, अबु आसिम आजमी, चन्द्रपाल सिंह यादव, जावेद अली खान, नीरज शेखर, एस आर एस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, राम आसरे विश्वकर्मा, श्रीमती ऊषा वर्मा, जूही सिंह, रामहरी चौहान एडवोकेट, राम दुलारे राजभर, विनोद सविता, डा़ लाखन सिंह पाल, सुदीप रंजन सेन, अरुण दुबे, राजीव राय, संतोष, द्विवेदी, जगदीप सिंह यादव, अविनाश कुशवाहा, उज्जवल रमण सिंह, संजय लाठर तथा राजपाल कश्यप शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अल्ताफ अंसारी, किसान सिंह सैंथवार, व्यास गौड़ अक्षय यादव मो़ इकबाल कादरी तथा शिव कुमार राठौर विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।