कुदरत का करिश्माः महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2020 - 05:36 PM (IST)

शामलीः पूरा देश इस वक्त खतरनाक कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। जहां देखो वहां केवल कोरोना का ही खौफ  है। इस बीच उत्तर प्रदेश के शामली में कुदरत का अजीब करिश्मा देखने को मिला। जहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। यह महिला की पहली डिलीवरी है। वहीं चार बच्चों के एक साथ जन्म लेने से उनके आंगन में खुशी की लहर दौड़ गई।

बता दें कि शामली के कस्बा कैराना की महिला काजल की शादी एक साल पहले ही हुई थी। काजल की यह पहली डिलीवरी है। प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने चार बच्चों को नॉर्मल जन्म दिया। चारों बच्चे स्वस्थ बच्चों में से तीन बेटा और एक बेटी है।

हॉस्पिटल के डॉक्टर पुनीत मल्होत्रा ने बताया कि डॉक्टर सोना ने महिला काजल की नॉर्मल डिलीवरी कराई है। चार बच्चों में से दो का वजन 1-1 किलोग्राम है तो दो का 800 ग्राम है। बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।

चार बच्चे एक साथ मेंरी जिंदगी में पहला केस है
डॉ. सोना ने बताया कि वे 16 साल से अभ्‍यास कर रही हैं। तीन बच्चों को जन्म देने के तो मामले आए, चार बच्चों के जन्म का पहला केस है। मेेरे लिए भी यह डिलीवरी किसी चुनौती से कम नहीं थी। काजल को काफी दिक्कत हो रही थी, इसलिए प्री-मेच्योर सिजेरियन डिलीवरी करानी पड़ी। नवजात स्वस्थ हैं, उनकी मां जल्द सामान्य हो जाए तभी खुशी होगी।

पटनाः महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म
बता दें कि 12 अप्रैल को स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नुजहत रहमान के शफा नर्सिंग होम में छपरा की रहने वाली एक महिला ने एक-दो नहीं बल्कि एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। वह पटना के बेली रोड स्थित समनपुरा के शकूर कॉलोनी में रहती है।  वहीं महिला के पति सउदी अरब में काम करते हैं। चार बच्चों में दो लड़का हैं और दो लड़की हैं। बताया जा रहा कि सभी बच्चों का वजन एक से डेढ़ किलो के बीच है।

Ajay kumar