नौगावां विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 02:23 PM (IST)

नौगावां सादात विधानसभा संख्या-40
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अमरोहा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 40 है नौगावां। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 79 हजार 52 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 50 हजार 295 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 28 हजार 735 है। इस विधानसभा सीट के अस्तित्व में आने के बाद सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ। जिसमें समाजवादी पार्टी के अशफाक अली खान ने जीत दर्ज की। इस बार इस सीट पर कौन जीतेगा, इस सवाल को जवाब तो चुनावों के नतीजों के बाद ही मिलेगा। लेकिन फिलहाल सभा पार्टियों ने सीट पर अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। सीट पर समाजवादी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि जिस प्रकार पार्टी में अंतर्कलह मची है, वह इस बात के इशारे कर रही है कि पार्टी के लिए घातक साबित हो सकती है।
                

16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
नौगावां विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर- 

16 वीं विधानसभा के चुनावों में इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अशफाक अली खान ने बसपा के राहुल कुमार को पराजित किया था। रालोद के अंशु नागपाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एमडी के महमूद अली 15.89 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें