लखनऊ कैंट में तैनात नायक मनोज सिंह बिष्ट ने फांसी लगाकर दी जान

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 04:46 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में नायक मनोज सिंह बिष्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल नगर नीलमथा निवासी लक्ष्मण सिंह विष्ट अवकाश प्राप्त जेसीओ के 34 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह विष्ट ने अपने घर के अन्दर कमरे में चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । घटना की जानकारी सुबह हुई। मनोज एएफएमएसडी लखनऊ कैन्ट में नायक के पद पर तैनात था।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर एसआई समीर जावेद खान को मौके पर भेजा गया। खान ने बताया कि मनोज देर रात विवाह समारोह से आया था और वह अपने कमरे में सोने चला । सुबह उसका शव पंखे से फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि मनोज के पिता लक्ष्मण सिंह बिष्ट सेना में जेसीओ रहे हैं।



 

Tamanna Bhardwaj