SP को करारा झटका, कर्नाटक समाजवादी पार्टी के महासचिव सहित कई प्रसपा में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 09:40 AM (IST)

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आस्था व्यक्त करते हुए कर्नाटक समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव ने प्रसपा लोहिया का दामन थामा। वहीं प्रसपा लोहिया तामिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष पी.लोकनाथन यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता मद्रास हाईकोर्ट उषा कुमारी के साथ तमाम लोगों ने प्रसपा लोहिया की सदस्यता ग्रहण की।

कर्नाटक से आए समाजवादी पार्टी के महासचिव रवि कुमार सहित महआर पाशा, महादेव प्रसाद, हरीश कुमार व हरसा वी सहित कर्नाटक सपा के प्रमुख नेताओं ने प्रसपा लोहिया की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारी संख्या में विभिन्न पार्टियों के नेता प्रसपा लोहिया में विश्वास कर पार्टी में शामिल हो रहे हैं, इनके जुडऩे से पार्टी और तेजी से आगे बढ़ रही व मजबूत हो रही है।

Anil Kapoor