शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही: जेल में बंद हत्यारोपी शिक्षामित्र की बोर्ड परीक्षा में लगा दी ड्यूटी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 03:48 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां जेल में बंद शिक्षा मित्र की यूपी बोर्ड की परीक्षा में ड्यूटी लगा दी गई। आराेपी पत्नी की हत्या के आरोप में कई महीने से जेल में बंद है।

बता दें कि यह पूरा मामला प्राथमिक विद्यालय मुंडिया का है। जहां पर नबी बख्श के शिक्षा मित्र ओमकार की ड्यूटी मंडिया बख्श के एचए एकेडमी में लगा दी गई है। जबकि वह अपनी पत्नी के मर्डर में पिछले कई महीनों से जेल में बंद है। ससुराल वालों ने शिक्षा मित्र और उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उसी आरोप मे वह अपने परिवार के साथ जेल मे बंद है। उसके पिता भी एक सहायता प्राप्त विद्यालय में मुंडिया नबी बख्श में क्लर्क हैं। वह भी तीन महीनों से जेल में बंद हैं।

बीएसए ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है। विद्यालय के हेडमास्टर ने उन्हें इस मामले में कुछ नहीं बताया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में ऐसा नियम है कि अगर जिस विद्यालय का सेन्टर किसी विद्यालय में जाता है तो उस विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी उस सेन्टर पर नहीं लगती हैं। लेकिन इस नियम का पालन भी नहीं किया गया है। लेकिन जब मामला सुर्खियों में आया तो अब विभाग बता रहा है कि हमारे कार्यालय से कोई ड्यूटी नहीं लगी हैं। उसका कौन सी ड्यूटी लिस्ट मे नाम हैं। ये हमे नहीं पता कि वह हत्या का आरोपी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static