किराए के एक मकान में रह रहे वृद्ध दंपती पर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला, एक की मौत
punjabkesari.in Tuesday, Oct 02, 2018 - 11:25 AM (IST)
मऊः मऊ जिले के मधुबन थाने के हैबतपुर गांव में किराए के एक मकान में रह रहे वृद्ध दंपती को बदमाशों ने चाकू से गला रेत दिया था। जिसके बाद दोनों को गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन जिला अस्पताल से इलाज के लिए वाराणसी बीएचयू ले जाते समय घायल वृद्ध की मौत हो गई हैं। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।
जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मधुबन थाने के हैबतपुर गांव में किराए के कमरे में रहने वाले वृद्ध दंपती के उपर चाकू से हमला किया गया था। घायल पति पत्नी को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार करने के बाद डाॅक्टरों ने दोनों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां से घायल वृद्ध को इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई है।
मृतक नारायन दोहरीघाट थाने के सतना सिपाह गांव के निवासी हैं। नरायन अपनी पत्नी संपत्ति देवी के साथ मधुबन थाने क्षेत्र के हैबतपुर गांव में एक किराए का मकान लेकर रहते थे। नरायन के कोई संतान नही हैं। उनका अपने पङोसी से संपत्ति विवाद चलता हैं। इसी विवाद को लेकर सुनिल नाम के व्यक्ति ने पहले पत्नी के उपर चाकू से हमला किया था। बचाव करने पहुचे पति को भी चाकू मार दिया। जिसमें घायल वृद्ध की मौंत हो गई हैं। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया गया हैं।