पुरानी रंजिश के चलते खेत में सो रहे किसान को पड़ोसी ने मारी गोली, हालत गंभीर

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 01:41 PM (IST)

आगराः ताजनगरी आगरा में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में सो रहे एक किसान को उसके ही पड़ोसी ने गोली मार दी। गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को हुई तो उन्होंने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला थाना सिकंदरा के मांगरोल गुर्जर गांव का है। यहां 55 वर्षीय किसान धनवीर सिंह खेत पर सो रहा था उसी समय पड़ोसी सूर्यपाल आया और धनवीर को गोली मार दी। घटना के काफी देर बाद जब धनवीर का पुत्र अशोक खेत पर गया तब अशोक ने धनवीर को घायल अवस्था में देखा। आनन-फानन में अशोक ने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई, आनन-फानन में धनवीर को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया जहां धनवीर की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया है। 

Ruby