आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़े गए भतीजा और चाची, चाचा ने दिया आशीर्वाद, कहा- जा जी ले अपनी जिंदगी...
punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 08:52 AM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया बाद में उसे पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी संग भेज दिया। दरअसल, महिला का अपने जेठ के लड़के के साथ अफेयर था। उसके प्यार में डूबी हुई वो उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पति ने उन दोनों को आशीर्वाद दिया और पत्नी को प्रेमी के साथ भेज दिया।
रंगे हाथ पकड़े गए दोनों
पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने बताया कि अहमदगढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम फतेहगढ़ निवासी राजू नामक व्यक्ति का विवाह कस्बा अहमदगढ़ निवासी अंजलि के साथ पांच वर्ष पूर्व संपन्न हुआ था। उसके तीन पुत्रियां भी है। राजू की पत्नी अंजलि का प्रेम संबंध पड़ोस में रहने वाले निशांत उर्फ गोलू नामक युवक के साथ पिछले चार वर्षों से चल रहा था। राजू ने अंजलि को गोलू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया था। राजू दोनों को सीधे अहमदगढ़ थाने लेकर पहुंचा। पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहने की ही जिद पर अड़ी रही।
प्रेमी के साथ ही जीवन जीना चाहती हूंः पत्नी
महिला ने भी अहमदगढ़ थाने में एक प्रार्थना-पत्र भी लिखकर दिया है, जिसमें उसका कहना है कि अब उसने निशांत उर्फ गोलू को अपना पति मान लिया है और वह उसी के साथ जीवन जीना चाहती है। महिला ने लिखा है कि वह अपनी तीनों बेटियों को भी अपने साथ ही रखेगी। महिला का यह भी दावा है कि उसके पहले पति राजू की चल-अचल संपत्ति से भी उसका कोई मतलब नहीं हैं। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की सहमति थाने में दे दी और पत्नी और प्रेमी के सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।