फिर हुआ रिश्तों का कत्ल, दबंगई के चक्कर में भतीजे ने मारी चाचा को गोली

punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2017 - 10:25 AM (IST)

मेरठः मेरठ में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल देखने को मिला है। जहां एक भतीजे का दबंगपन चाचा की मौत का सबब बन गया। हैरानी की बात यह कि किसी ने भी इस घटना की सूचना पुलिस को देने की जहमत तक नहीं उठाई। लेकिन मृतक के दामाद की तहरीर के बाद आरोपी अब जेल में है।


दरअसल मामला है थाना दौराला क्षेत्र का। जहां बीती रात नशे में एक भतीजे ने अपने रिटायर्ड फौजी विजय पाल की अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हत्या कर दी। खास बात यह है कि आरोपी भतीजा विनोद भी सेना से रिटायर्ड है। आरोपी के खिलाफ किसी ने पुलिस से शिकायत भी नहीं की। बाद में मृतक के दामाद ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास सेवारदात में इस्तेमाल हुई पिस्टल सहित एक अन्य राइफल भी बरामद कर ली है।पुलिस के अनुसार विनोद बेहद दबंग किस्म का है और इसी रौब और नशे की हालत में उसने अपने चाचा विजय पाल की हत्या कर दी।