सहारनपुर: मोबाइल फोन ना मिलने पर नई नवेली दुल्हन ने पति को दी तलाक की धमकी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2019 - 11:30 AM (IST)

 

सहारनपुर: ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन ने मोबाइल फोन की मांग पूरी नहीं कर पाने पर पति को तलाक की धमकी दे डाली। सास को पता चला तो वह गुहार लगाने एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी ने मामले को महिला थाने को स्थानांतरित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सहारनपुर के एक गांव का है। एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि उसके बेटे की हाल ही में शादी हुई है। दुल्हन ने उसके बेटे से मुंह दिखाई के बदले स्मार्ट मोबाइल फोन और सिम कार्ड मांगा है। उसका बेटा मांग पूरी नहीं कर पाया तो बहू ने तलाक की धमकी दे दी।

महिला का कहना था कि दुल्हन उन्हें दहेज के झूठे मामले में भी उलझा सकती है। बताया जाता है कि दुल्हन सहारनपुर शहर की रहने वाली है। उसका पति गांव का रहने वाला है। दिनेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की काऊंसलिंग के लिए मामले की जांच महिला थाने को दे दी गई है।

Anil Kapoor