...तो उत्तर प्रदेश के सी.एम. बनेंगे राहुल गांधी

punjabkesari.in Monday, May 02, 2016 - 08:32 AM (IST)

नई दिल्ली: अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस जीतती है तो पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी हाईकमान और पार्टी में चुनाव की रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर ने राहुल को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रोजैक्ट करने पर गंभीर चर्चा की है।

हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सवर्णों और अल्पसंख्यक वोटरों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति बना रही है।

सूत्रों का कहना है कि जून के पहले हफ्ते में कांग्रेस उत्तर प्रदेश और ए.आई.सी.सी. में फेरबदल कर सकती है। सूत्र का यह भी कहना है कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। सपा या बसपा किसी से कोई गठबंधन नहीं करेगी।