Indian Railways का नया नियमः राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इसके बिना नहीं बुक होगी टिकट
punjabkesari.in Friday, Dec 12, 2025 - 07:39 PM (IST)
Indian Railways: इंडियन रेलवे ने राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया में नया बदलाव लागू किया है। अब टिकट बुक करते समय यात्रियों को मील्स लेना है या नहीं.... यह विकल्प अनिवार्य रूप से चुनना होगा। जब तक यह ऑप्शन नहीं चुना जाएगा, बुकिंग आगे नहीं बढ़ेगी।
‘नो मील्स’ चुनने पर भी मिलेगा मुफ्त पानी (Indian Railways)
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खाने का विकल्प न लेने पर भी यात्रियों को पानी की बोतल मुफ्त में दी जाएगी। पानी को यात्रियों की बुनियादी आवश्यकता मानते हुए इसे सभी श्रेणियों में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।
मील्स का शुल्क सिर्फ चुनने पर ही लगेगा
यदि यात्री टिकट बुक करते समय मील्स चुनते हैं, तभी उसका शुल्क किराए में जोड़ा जाएगा। वहीं 'नो मील्स' चुनने पर यह राशि स्वतः टिकट से घट जाती है।
यात्रा के दौरान भी उपलब्ध रहेगा खाना
रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्रियों को सफर के दौरान भी खाना ऑर्डर करने की सुविधा दी जाएगी। यानी यदि टिकट बुकिंग के समय मील्स नहीं चुना गया हो, तब भी यात्रा के बीच भोजन मंगवाया जा सकता है।
प्रीमियम ट्रेनों में यह विकल्प अनिवार्य
राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों में टिकट बुकिंग के दौरान यह विकल्प अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे यात्रियों की पसंद स्पष्ट रहे और कैटरिंग व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित हो सके।
‘No Food’ विकल्प हटाने की अफवाह गलत
सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के विपरीत रेलवे ने साफ कर दिया है कि “नो फूड” ऑप्शन को हटाया नहीं गया है। इसकी प्रस्तुति में बदलाव हुए हैं, लेकिन विकल्प पूरी तरह उपलब्ध है।
रेलवे ने यात्रियों का भ्रम किया दूर
कई यात्रियों को लगा कि मील्स अब अनिवार्य हो गए हैं, लेकिन रेलवे ने कहा कि यात्री बिना खाना चुने भी यात्रा कर सकते हैं और उन्हें मुफ्त पानी की सुविधा हर हाल में मिलेगी।
यह भी पढ़ें : 2025 से भी ज्यादा डरावना होगा साल 2026! हिला देंगी ये घटनाएं, बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां सुन कांपी दुनिया
UP Desk : बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) का जन्म 1911 में हुआ था। उनको “बाल्कन की अंधी भविष्यवक्ता” भी कहा जाता है। बाबा वेंगा ने अपने जीवनकाल में कई ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जो बाद में सच साबित हुईं। इसमें 9/11 हमला, ब्रेक्जिट, और विनाशकारी सुनामी शामिल हैं। अब 2026 से जुड़ी उनकी भविष्यवाणियां पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं .... पढ़ें पूरी खबर....

