आकांक्षा दुबे के सुसाइड केस में नया मोड़,  एक्ट्रेस की मां का आरोप- सिंगर समर सिंह और उनके भाई ने दी थी धमकी

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2023 - 01:40 PM (IST)

Akanksha Dubey Suicide:  भोजपुरी जगत की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। अब एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बड़ा बयान दिया है। बेटी के आत्महत्या के बाद पहली बार एक्ट्रेस की मां का बयान आया है। अब सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर गंभीर आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री को टॉर्चर करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार 21 मार्च को आकांक्षा दुबे और सिंगर समर सिंह के भाई के बीच विवाद हुआ था। सिंगर समर सिंह के भाई से विवाद के बाद एक्ट्रेस को धमकी मिली थी। दावा किया जा रहा है कि कि सिंगर समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड था और दोनों में लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था।

गौरतलब है कि 28 वर्षीय अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले चार दिनों से वाराणसी में फिल्म 'लायक हु मैं नालायक नहीं' की शूटिंग कर रही थी। शूटिंग करने वाली टीम ने जब फोन किया तो एक्ट्रेस ने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद निजी मेकअप आर्टिस्ट होटल पहुंचा तो दरवाजा बंद पाया। जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो देखा कि पंखे के सहारे एक्टर्स झूलती नजर आयी।


 

Content Writer

Imran