श्मशान घाट हादसे में नया मोड़: छत के नीचे कोई नहीं था, लेकिन आवाज आई- अरे यहां आ जाइए सब...

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 12:12 PM (IST)

गाजियाबाद: गाजियाबाद के मुरादनगर के श्मशान घाट में हुए हादसे में नया मोड़ आया है। श्मशान घाट की छत गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। इस हादसे मे श्याम नाम का लड़का की घायल हुआ है। यह श्याम के एक दूर के रिश्ते में लगने वाले बुजुर्ग की शव यात्रा थी, इसीलिए वह आया।

श्याम ने बताया कि कड़ाके की सर्दी के बाद भी डिफेंस कॉलोनी से आई इस शव यात्रा में खासी भीड़ थी। शव यात्रा के श्मशान घाट पहुंचने पर सब इधर-उधर खड़े थे। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रहीं थी। श्मशान घाट का सेवक अपना काम कर रहा था। मौसम भी खराब था। तभी आसमान में जोरदार बिजली कड़की और लगा कि तेज बारिश होने लगेगी। शव यात्रा में आए लोग भीग जाएंगे। इसी दौरान उस छत के नीचे खड़े एक शख्स ने जोरदार आवाज़ लगाई “अरे यहां आ जाइए सब लोग मौसम बहुत खराब है। और इस आवाज़ के साथ ही ज़्यादातर लोग उस छत  के नीचे जाकर खड़े हो गए।

उसने बताया कि इसी दौरान बिजली कड़कने लगी। तेज बारिश में लोग भीग न जाएं, उस आवाज़ के बाद ही ज़्यादातर लोग एक साथ उस छत के नीचे जाकर खड़े हो गए थे और जिसके बाद ये हादसा हो गया और 25 लोगों की जान चली गई। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static