New Year 2023: काशी के ज्योतिष की भविष्यवाणी- नए साल 2023 में लगेगा 3 ग्रहण, कोरोना का नहीं दिखेगा असर

punjabkesari.in Sunday, Jan 01, 2023 - 04:32 PM (IST)

वाराणसी, New Year 2023: साल 2023 यानी कि नए साल शुरुआत आज से हो गई है। ऐसे मे नई नई भविष्यवाणियों का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में काशी के विद्वान और ज्योतिषविद पण्डित संजय उपाध्याय के मुताबिक ये वर्ष भारत के लिए बेहद शुभ होगा। दरअसल, नए साल में कुल तीन ग्रहण लगेंगे, जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और 1 चंद्र ग्रहण शामिल है। हालांकि इन दोनों सूर्य ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं होगा, क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। 28 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण ही सिर्फ भारत में देखने को मिलेगा।

ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा। ग्रहण का समय सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा। ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लिहाजा सूतक काल भी नहीं मान्य होगा। इसके अलावा दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। ये ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा। रात में 8 बजकर 34 मिनट से ग्रहण शुरू होगा जो रात 2 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा। ये ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका के अलावा उत्तरी अफ्रीका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

साल 2023 के आखरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा। खंडग्रास ये चन्द्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। रात करीब 1 बजकर 10 मिनट पर इसकी शुरुआत होगी और 2 बजकर 28 मिनट ग्रहण समाप्त होगा। ग्रहण का सूतक काल शाम 5 बजे लगेगा. वाराणसी के ज्योतिषी पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि ये वर्ष भारत के लिए बेहद शुभ होगा। इसके अलावा ग्रहों के चाल बता रहे है कि कोरोना का असर भी भारत पर नहीं पड़ेगा। भारत आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। हालांकि राजनीति में उथल पुथल मची रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static