New Year Party: BJP नेताओं के जश्न में मचा बवाल, पुलिस ने गिरेबान पकड़कर भाजयुमो जिलाध्यक्ष को पीटा

punjabkesari.in Saturday, Jan 01, 2022 - 02:43 PM (IST)

मुरादाबाद: नए साल के स्वागत में जश्न मना रहें भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे और कार्यकर्ताओं महफिल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस अभिषेक को गिरेबान से पकड़ कर गाड़ी में डालती नजर आई। वही, भाजपा के एक कार्यकर्ता ने इस पूरी घटना क्रम को फेसबुक पर लाइव कर दिया। हालात गंभीर होते देख शहर विधायक रितेश गुप्ता आधी रात को घटनास्थल पर पहुंच गए।

मामला मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर स्थित ग्रीन ऑर्चिड का है, शुक्रवार की आधी रात को नाईट कर्फ्यू के बावजूद भी नए साल का जश्न चल रहा था। इस पार्टी का आयोजन भाजपा के नेताओं के द्वारा किया गया था। इसमें शराब भी परोसी जा रही थी। पार्टी में किसी बात को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य निखिल यादव और भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे के बीच कहासुनी हो गई। दोनों में भिड़ंत हुई तो अभिषेक चौबे ने पुलिस को कॉल कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे को पकड़ लिया। अभिषेक ने पद के रुतबे में पुलिस को ऐंठ दिखाई तो पुलिस वालों ने अभिषेक चौबे को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस जब अभिषेक से मारपीट कर रही थी तब भाजयुमो के महामंत्री अभिषेक राठौर इसकी वीडियो बना रहे थे। उन्होंने पुलिस को रोकने के लिए कई बार कहा कि आप लोग ये क्या कर रहे हैं? सारा कुछ लाइव चल रहा है। उन्होंने कई बार फेसबुक लाइव बताकर पुलिस को रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने अभिषेक को पीटकर गाड़ी में डालने की कोशिश की।

ASP सागर जैन ने बताया कि कुछ घटना पता चली है। पूरा मामला पता किया जा रहा है। ASP ने कहा कि जांच करके मामले में कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद से मझोला थाने के इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है। अभिषेक चौबे और अभिषेक राठौर ने भी फोन बंद कर लिए हैं।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj