बीमारी का बहाना बनाकर प्रेमी संग फरार हुई नई नवेली दुल्हन, आशिक व उसके साथियों ने की पति की पिटाई

punjabkesari.in Thursday, May 20, 2021 - 07:00 PM (IST)

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बीमारी का बहाना बना कर शादी के बाद नयी नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ भाग निकली।  घटना किसी फिल्मी पटकथा की तरह है। पटेहरा क्षेत्र के एक गांव का निवासी एक व्यक्ति अपनी पुत्री की शादी बगल के गांव निवासी एक युवक के साथ तय की। रामपुर रेक्सा गांव में स्थित प्राचीन मंदिर में मंगलवार को विधिवत शादी हुई। विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल भी गयी।

बता दें कि घर पहुंचने के बाद अपनी तबीयत खराब होने का दुल्हन ने बहाना बनाया। पति उसे निजी अस्पताल ले कर गया जहां से दूल्हन बगैर इलाज कराये मायके की ओर चल दी। वहीं रास्ते में फिल्मी अंदाज में दुल्हन के प्रेमी और उसके साथियों ने पति की पिटाई कर घायल कर दिया और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। बाद में पूरा प्रकरण पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। विवेचना की जा रही है।

Content Writer

Moulshree Tripathi