दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता: पंखे से लटकता मिला खुशबू का शव, पति सहित 6 के खिलाफ FIR

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 03:16 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के दादरी थाना क्षेत्र की नई आबादी कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय एक महिला की मौत के मामले में उसके परिजन ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र की नई आबादी कॉलोनी में रहने वाली खुशबू का शव बुधवार रात उसके घर पर पंखे से लटका हुआ मिला था।

मृतका के ससुराल वालों ने पुलिस को बताया था कि उसने आत्महत्या की है। लेकिन मृतका के परिजन ने दादरी थाने में उसके पति आदिल, ससुर नूर मोहम्मद, सास आसमीन, जेठ राशिद, जेठानी रानी सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि परिजन ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही मृतका के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपियों की तलाश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static