CM योगी आवास के बाहर बम की खबर से मचा हड़कंप, पुलिस बोलीं-  खबर अफवाह

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 05:55 PM (IST)

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर बम होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में पुलिस ने बम निरोधक दस्ता के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। कुछ ही देर में सीएम आवास को पुलिस पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।  चप्पे- चप्पे की जांच पड़ताल की गई। लेकिन इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात नम्बर के से कॉल आई उसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर एलर्ट हो गई। जांच पड़ताल में बम की खबर फर्जी निकली है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से सीएम आवास पर सुरक्षा बढ़ी दी गई। फिलहाल अभी तक काल करने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

Content Writer

Ramkesh