CM योगी के प्रस्ताव पर नाइक ने किया कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 11:26 AM (IST)

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के प्रस्ताव पर कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को अपना अनुमोदन कर दिया।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने अपने वर्तमान कार्य प्रभार से समन्वय विभाग को मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को अतिरिक्त कार्य प्रभार के रूप में आबंटित किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के वर्तमान कार्य प्रभार से नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग को हटाकर मंत्री सुरेश खन्ना को अतिरिक्त कार्य प्रभार के रूप में आबंटित कर दिया है।

मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को उनके पूर्व आबंटित विभागों के साथ मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग का अतिरिक्त कार्य प्रभार दिया गया है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी को पूर्व में आबंटित अभाव, सहायता एवं पुनर्वास विभाग अब राज्यमंत्री के रूप में आबंटित किए गए हैं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  अनिल राजभर को पूर्व में आबंटित खाद्य प्रसंस्करण विभाग अब राज्यमंत्री के रूप में आबंटित किया गया है।