18 साल की उम्र में निकी शाह ने रखा फैशन की दुनिया में कदम, अब सोशल मीडिया पर मचा रही धमाल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2019 - 01:29 PM (IST)

 निकी शाह, छोटी सी उम्र में भागदौड़ भरी दुनिया में कदम रखने वाली निकी शाह आज फैशन और लाइफस्टाइल की दुनिया पर राज कर रही हैं। जिस उम्र में युवा अपने करियर को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं, निकी ने उसी उम्र में ठान लिया की उन्हे करना क्या है। महज 18 साल की उम्र में निकी ने मार्केटिंग में स्नातक किया, साथ ही अपना एक डिजाइनर मानक भी तय किया। इसके बाद निकी दुबई चली गई और भारत और दुबई में कई बुटीक खोल दिए।

निकी बताती हैं कि यहां उन्होंने बदलते वक्त के साथ बदलते फैशन को देखा। निकी भारत से ज्यादा दुबई में रहती हैं और इसे ही अपना दूसरा घर बताती हैं। कम उम्र में कामयाबी मिलने के बाद दुबई के युवा निकी के फैन हो गए। दुबई में रह कर निकी ने फैशन और लाइफ स्टाइल पर ब्लॉग लिखना शुरू किया और देखते ही देखते वो सोशल मीडिया पर छा गई।

इन कदमों से लोगों पर निकी के फैशन के समझ का गहरा प्रभाव छोड़ा, साथ की निकी आज के समय में कई नामी गिरामी कंपनियों के ब्रांड को भी प्रमोट करती हैं। निकी का कहना है कि उन्होने ब्लॉग लिखने की शुरूआत शौक के रूप में की थी, लेकिन ये नहीं सोचा था कि लोगों पर इसका इतना प्रभाव पड़ेगा, ब्लॉग के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उन्होने इस शौक को प्रोफेशन में बदल दिया।

सोशल मीडिया पर पहचान बना चुकी निकी अब मार्केटिंग में आने वाले लोगों को एक नहीं राह दिखा रही हैं। इतना ही नहीं साल 2010 में अहमदाबाद की यूथ आइकॉन निकी को बनाया गया था। निकी कई प्रसिद्ध लोगों के लिए कपड़े डिज़ाइन कर चुकी है, साथ हीं कई जगहों पर कई सारे फ़ैशन शो भी आयोजित कर चुकी हैं।

Anil Kapoor