साध्वी निरंजना का अखिलेश पर तीखा प्रहार: कहा ''जो अपने बाप का नही हुआ वो किसी और का क्या होगा''

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2017 - 05:54 PM (IST)

गोरखपुर: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में भू माफिया, बालू माफिया, गुंडे बदमाशों का बोलबाला रहा है। गुंडा चाहे पूर्व का हो अथवा पश्चिम का, भाजपा की सरकार में सड़क पर नहीं घूमेगा। उसे जेल भेजा जाएगा। राहुल के खाट की निंदा करते हुए निरंजना ने कहा कि खाट चोरी हो गई तो गठबंधन कर लिया गठबंधन नहीं ठगबंधन है।

साध्वी ने सपा सरकार और अखिलेश पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा की जो अपने बाप का अपने चाचा का नहीं हो सकता हो किसी और का क्या होगा। मुजफरनगर दंगे पर भाजपा पर लगे आरोपो का जबाब देते हुए कहा की देश में कांग्रेस और प्रदेश में सपा की सरकार थी। आजम के इशारे पर दंगा हुआ। उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार आने पर सबक सिखाया जाएगा। दलितों की सबसे बड़ी विरोधी मायावती है।