समाजवाद के बिना कोई देश और कौम तरक्की नहीं कर सकता: शिवपाल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2015 - 07:59 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोकनिर्माण, सिंचाई, राजस्व एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा कि बिना समाजवाद के कोई देश और कौम तरक्की नहीं कर सकता। यादव ने यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाजवादी नेता कपिल देव सिंह की 94वें जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि सिंह समाजवादी के पक्षधर थे। उनका मानना था कि बिना ‘‘समाजवाद आये किसी देश की तरक्की संभव नहीं है।’’ 

उन्होंने कहा कि सिंह निर्भीक और निडर व्यक्तित्व के थे। आजादी की लड़ाई में वह सदैव डा. राम मनोहर लोहिया के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। वह एक अर्से तक बिहार विधानसभा के सदस्य एवं मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन में सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने अंतिम सांस भी पार्टी के लिए ही ली।