कोई लड़की देने को नहीं हुआ तैयार...अधेड़ ने किन्नर बिल्लो रानी संग रचाई शादी, जमकर किया डांस

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2023 - 06:35 PM (IST)

हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर से शख्स द्वारा किन्नर शादी करना का मामला चर्चा में है। जहां एक शख्स ने एक किन्नर को अपना जीवनसाथी बनाते हुए उसकी मांग में सिन्दूर भर कर उससे सात फेरे ले लिए। इस शादी के बाद गांव वालों को दावत भी दी गई। अब यह अनोखी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, मामला मझगांव थाना क्षेत्र के टोला खगांर गांव का है, जहां रहने वाले 48 वर्षीय छत्रपाल सिंह का विवाह नहीं हो रहा था। छत्रपाल के परिजनों ने लाख कोशिश की, लेकिन कोई भी लड़की देने को तैयार नहीं हुआ। मजबूरन थक-हारकर छत्रपाल ने गांव के सती माता मंदिर के पास गांव की ही किन्नर बिल्लो रानी की मांग सिंदूर से भर दी। विवाह के मंत्रों को पढ़कर दोनों का विवाह संपन्न करवाया गया। विवाद में देखने वालों का हुजूम लगा रहा। 

गांव में लोगों ने शादी का जमकर लुत्फ उठाया। छत्रपाल और किन्नर बिल्लो रानी की शादी के लिए गांव में वकायदा डीजे लगाया गया। लोगो ने शादी के दौरान डीजे की धुन में जमकर डांस किया। छत्रपाल के रिश्तेदारों सहित अन्य परिजन भी शादी में शामिल हुये और शादी की सारी रस्मो के बाद दोनों लोगो ने पंडित के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बिल्लो रानी खुद भी डीजे की धुन में इतराती दिखाई पड़ी। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj